फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवप्रयाग में पराजित प्रत्याशियों ने की पुनर्मतगणना की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग छात्र संघ चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए पराजित प्रत्याशियों ने दोबारा मतगणना की मांग की है। ऐसा न होने पर उन्होंने कोर्ट जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

देवप्रयाग महाविद्यालय में गत विगत 31 अगस्त को छात्र संघ चुनाव संपन्न हुए थे। इसमेें देवभूमि छात्र संगठन की ओर से अध्यक्ष पद प्रत्याशी मनीष रावत, उपाध्यक्ष प्रत्याशी पंकज और सचिव पद प्रत्याशी प्रीति पुंडीर पराजित घोषित किए गए थे। तीनों प्रत्याशियों ने प्राचार्या डा. सुधा भारद्वाज और महाविद्यालय शिकायत निवारण समिति को ज्ञापन सौंपकर चुनाव परिणाम में गड़बड़ी की शिकायत की। वहीं प्राचार्या राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर डा. सुधा भारद्वाज का कहना है कि छात्रों के ऐतराज जताने के बाद से चुनाव मतपत्र प्रशासन की कस्टडी में है। इस संबंध में जिला प्रशासन को ही निर्णय लेना है। प्रशासन ने चुनाव संबंधी जानकारियां मांगी थी, जो उपलब्ध करा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें