फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवप्रयाग के समीप अलग-अलग स्थानों में वाहनों की भिंड़त, 11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के निकट दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो बच्चों सहित 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। 108 के नहीं पहुंचने पर पुलिस घायलों को अपने और प्राइवेट वाहन में अस्पताल तक लाई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह लगभग 7.40 बजे देवप्रयाग से दो किमी दूर भ्वींट में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में टैंपो और ट्रक की भिड़ंत हो गई। टैंपो ट्रेवलर में सवार लोग देहरादून से बदरीनाथ जा रहे थे। जबकि ट्रक ऋषिकेश की ओर जा रहा था। इस दुर्घटना में टैंपो के ड्राइवर सहित 9 लोग घायल हो गए थे। उक्त वाहन में 2 परिवारों के लोग सवार थे। 108 के न पहुंचने पर घायलों को पुलिस के वाहन से सीएचसी भेजा गया।
थानाध्यक्ष देवप्रयाग विनोद राणा ने बताया कि टैंपो भिड़ंत में जोगीवाला देहरादून निवासी महेशानंद व उनकी पत्नी भवानी देवी, बेटा कन्हैया प्रसाद, पुत्र वधू रजनी देवी और पोते-पोतियां हर्षित व भूमि, राम स्वरुप नगर (मुरादाबाद यूपी) निवासी सौरभ द्विवेदी व उनकी पत्नी शोभा और ड्राइवर धीरज पंवार (पीपलकोटी चमोली) घायल हुए हैं। वहीं, इसके कुछ देर बाद पाली पुलिया के समीप एक बाइक बस से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार हिमांशु सेमल्टी (हरिपुरकलां रायवाला देहरादून) और दीपक (रायवाला देहरादून) घायल हो गए। बाइक सवार घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

...............
सावधान, 108 के भरोसे जान जोखिम में न डालें
दुघर्टना या बीमारी के वक्त मरीज को स्वयं अस्पताल तक पहुंचाने का करें प्रयास
>> बस नाम भर की रह गई आपातकालीन सेवा
राजीव खत्री
देवप्रयाग। अगर आपकी या आपके किसी परिचित की तबियत खराब है या कोई दुर्घटना हो जाए तो 108 आपातकालीन सेवा के भरोसे न रहेें। स्वयं ही कोई ना कोई व्यवस्था कर उसे अस्पताल पहुंचाए। मरीज दम तोड़ देगा, लेकिन 108 समय पर नहीं पहुंचेगी।
शनिवार को देवप्रयाग के पास हुई दो दुघर्टनाओं के समय 108 पर कॉल कर जो जवाब मिला उससे लोगों में आक्रोश है। देहरादून से चमोली लौट सुधीर भट्ट ने बताया बाइक दुर्घटना उनके सामने हुई। उन्होंने तत्काल 108 पर फोन कर घटना की जानकारी दी, लेकिन उन्हें जवाब में गाड़ी खराब होने की बात कह कर आने से मना कर दिया गया और मूल्यागांव की 108 दूर होने की कारण नहीं पहुंच पाने की बात कही। कहा कि जब दोबारा फोन किया तो मदद करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने पौड़ी जिला मुख्यालय में महिला पुलिस हेल्पलाइन 1090 को फोन किया। जहां से उन्हें रिस्पांस मिला। थानाध्यक्ष देवप्रयाग विनोद राणा मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को अपने वाहन से सीएचसी देवप्रयाग ले गए। जबकि दूसरे घायल को अन्य निजी वाहन से भेजा गया। ऐसा पहली बार नहीं है कि 108 पर काल की गई और इस तरह का जवाब मिला। भट्ट ने कहा कि पहाड़ में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल होती जा रही है, लेकिन सरकार केवल वायदे करने तक सीमित हो गई है।
...........
अगस्त महीने में 108 सेवा को की गई कॉल।
-12 अगस्त को रौड़ गांव में प्रसव के लिए 108 को ग्रामीणों ने की काल, वाहन खराब होने की बात कही गई, निजी वाहन से ले गए।
-13 अगस्त को बहा बाजार रुक्मडी देवी ने एक मजदूर की तबियत खराब होने पर फोन किया तो वाहन खराब बताया गया
-14 अगस्त को देवप्रयाग बस अड्डे पर एक व्यक्ति को सांप काटने पर 108 को काल की गई। फिर वाहन खराब होने की बात कही गई। सर्पदंश से व्यक्ति की मौत।
-15 अगस्त को काला डांग में दो महिलाओं के ऊपर पत्थर गिरने की घटना पर 108 को काल की गई, वाहन खराब होने की बात कही गई, दोनों महिलाओं की मौत होने के बाद कोट ब्लाक की एंबुलेंस भेजी गई।
विज्ञापन

...........
बजट निर्गत किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। अगले सप्ताह तक व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी जाएगी। बजट न होने से कुछ समस्याएं आ रही थी।
मनीष टिंकू, उत्तराखंड स्टेड हैड 108 सेवा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें