फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ ने किया ड्रेस कोड का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र संघ ने किया ड्रेस कोड का विरोध
विज्ञापन

-- महाविद्यालय के प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
पीजी ऑटोनोमस कॉलेज छात्र संघ ने महाविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्र-छात्राओं पर जोर जबरदस्ती से थोपे जा रहे ड्रेस कोड व्यवस्था का विरोध किया है। उन्होंने इस बाबत प्राचार्य से वार्ता की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष शिवम भारद्वाज के नेतृत्व में संघ के अन्य पदाधिकारियों ने प्रशासनिक भवन में एकत्रित होकर कॉलेज प्राचार्य डा. एनपी माहेश्वरी के साथ वार्ता की और ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि लागू किए जा रहे ड्रेस कोड के बाबत उच्च शिक्षा विभाग कोई निर्णय नहीं ले पा रहा है। इसके बावजूद महाविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्र-छात्राओं को जबरदस्ती ड्रेस कोड का पालन करने के लिए बाध्य किया जा रहा है। उनका कहना है कि ड्रेस कोड को छात्रों के ऊपर जबरदस्ती थोपे जाने पर छात्र- छात्राओं के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने चेताया कि ड्रेस कोड व्यवस्था का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो छात्र संघ आंदोलन करेगा। इस अवसर पर छात्र संघ उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, सचिव इमरान खान, सह सचिव कार्तिक शर्मा, रवि कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें