फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेल ने किया गुरुकुल महाविद्यालय में किया जन.सुविधा का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भेल की हरिद्वार इकाई की ओर से कारपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत ज्वालापुर स्थित गुरुकुल महाविद्यालय में शौचालय का निर्माण किया गया। भेल के मानव संसाधन महाप्रबंधक एसके अग्रवाल ने इस नवनिर्मित शौचालय का लोकार्पण किया।
एसके अग्रवाल ने कहा कि भेल अपने औद्योगिक दायित्व के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के प्रति पूर्ण सजग है। अग्रवाल ने कहा कि भेल की ओर से बनवाए गए इस शौचालय की प्रासंगिकता तभी सिद्ध होगी जब इसका समुचित ढंग से प्रयोग तथा रखरखाव किया जाएगा । उन्होंने बताया कि गंगातट पर हरिद्वार से लेकर ऋषिकेश तक भेल की ओर से 25 क्लस्टर बायोडाइजेस्टर शौचालयों को बनवाने का संकल्प लिया गया है । कार्यक्रम के समन्वयकर्ता जेबी सिंह ने बताया कि भेल की ओर से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत अब तक 14 क्लस्टर बायोडाइजेस्टर शौचालयों का निर्माण करवाया जा चुका है तथा इसके अलावा भी आस पास के गांवों के स्कूलों तथा पंचायत घरों में भी लगभग 100 परंपरागत शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उप महा प्रबंधक शंकरदत्त, प्रबंधक सुभाष चंद, वरिष्ठ अभियंता पंकज कुमार, उप अभियंता सुधीर कुमार, गुरुकुल महाविद्यालय के कुलपति डा. हरिगोपाल, प्राचार्य डा. केपी उपाध्याय, प्रबंधक क्षेत्रपाल सिंह प्रधान योगेंद्र सिंह चौहान, निदेशक अनिल गोयल समेत महाविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें