फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षणेतर कर्मचारियों ने भेजा एमएचआरडी उच्च शिक्षा सचिव को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सातवें वेतनमान की मांग के लिए गढ़वाल विवि के शिक्षणेतर कर्मचारियों का सांकेतिक कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने कुलपति के माध्यम से उच्च शिक्षा सचिव मानव संसाधन विकास मंत्रालय को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को शिक्षणेतर कर्मचारियों का 10 बजे से 12 बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार जारी रहा। शिक्षणेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी व महासचिव सुनील रावत ने कहा कि विवि में सातवां वेतन आयोग लागू नहीं किया गया है और कई पदों पर वेतन विसंगतियों पर यूजीसी व एमएचआरडी कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रहे हैं। कर्मचारियों ने शीघ्र सातवां वेतन आयोग लागू करने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द मांग पर कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें