फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्थापथ पर असामाजिक तत्वों पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल यूनिट रखेगी आस्थापथ पर नजर
विज्ञापन

-- आस्थापथ पर अश्लील हरकतें करने वालों पर कसेगी शिकंजा

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
तीर्थनगरी में आस्थापथ पर अश्लील हरकतें करने वाले प्रेमी जोड़ों और सक्रिय असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए कोतवाली पुलिस ने मोबाइल यूनिट का गठन कर दिया है। जिसके तहत पुरुष और महिला कांस्टेबल साइकिल से आस्थापथ पर रोजाना गश्त करेंगे। कोतवाल प्रवीण चंद कोश्यारी ने बृहस्पतिवार को आस्थापथ पर मोबाइल यूनिट में शामिल साइकिल सवार पुलिसकर्मियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया कि प्रशिक्षु आईपीएस व सीओ मंजूनाथ टीसी के दिशा-निर्देशन में मोबाइल यूनिट गठित की गई है। जिसका उद्देश्य आस्थापथ पर प्रेमी जोड़ों की अश्लील हरकतों पर लगाम कसना और वहां सक्रिय असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यूनिट में दो पुरुष और दो महिला कांस्टेबल सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक आस्थापथ पर रोजाना गश्त करेंगे। पुलिस को अक्सर आस्थापथ पर असामाजिक तत्वों के जमावड़े की शिकायतें मिलती रही हैं, साथ ही प्रेमी जोड़ों की अश्लील हरकतों की वजह से भी आस्थापथ पर घूमने वाले सैलानियों और स्थानीय लोगों को शर्मसार होना पड़ता है। लिहाजा कोतवाली पुलिस ने अलग से यूनिट का गठन किया है। मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक हेमंत खंडूड़ी, त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी राजभर सिंह राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें