श्रीनगर। गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर छात्र संघ छात्रा प्रतिनिधि पद पर निर्दलीय प्रत्याशी प्रियंका निर्वाचित हुई हैं। प्रियंका ने अपनी प्रतिद्वंद्वी डीएसओ की पूजा भंडारी को 38 मतों से पराजित किया। 1 सितंबर को हुए बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव में छात्रा प्रतिनिधि पद के लिए मतदान के दौरान एक बूथ पर मतदान में गड़बड़ी हो गई थी। जिस कारण इस बूथ पर बृहस्पतिवार को पुन: मतदान कराया गया।
बृहस्पतिवार को बिड़ला परिसर में बीकॉम के बूथ पर छात्रा प्रतिनिधि पद के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे से दो बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। इसके बाद मतगणना शुरू की गई। छात्रा प्रतिनिधि पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी प्रियंका को 2016 व डीएसओ की प्रत्याशी पूजा भंडारी को 2023 मत मिले। प्रियंका 38 वोटों से विजयी रही। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. आरसी डिमरी ने विजयी प्रत्याशी प्रियंका को शपथ दिलाई। बाद में विजयी प्रत्याशी के समर्थकों ने परिसर में जुलूस निकाला। ब्यूरो