फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल कांगड़ी विवि छात्र संघ का चुनाव आज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को 4254 छात्र मतदान करेंगे। विवि प्रशासन ने चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं दूसरी ओर कन्या गुरुकुल परिसर में भी शुक्रवार को अध्यक्ष पद के चुनाव होगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. पीसी जोशी ने बताया कि छात्रसंघ के लिए मतदान शुक्रवार को आठ बजे से दो बजे तक होगा। तीन बजे से मतगणना की जाएगी। उसके बाद विजय प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

छात्रसंघ का चुनाव पारदर्शिता से पूर्ण कराने के लिए 15 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. पीसी जोशी ने बताया कि छात्र की एंट्री से लेकर, मतदान, मतणना और छात्रों के बाहर जाने तक सब कुछ सीसीटीवी की नजर में होगा। छात्र मतदाताओं का प्रवेश विवि के गेट नंबर पांच से होगा। जबकि मतदान के बाद छात्रों को गेट नंबर एक दयानंद द्वार से बाहर निकाला जाएगा। विवि में बिना परिचय वाले छात्र मतदान नहीं कर सकेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो.जोशी ने बताया कि जिन छात्रों के पास परिचय पत्र नहीं होगा, उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। हालांकि परिचय पत्र संबंधी समस्या के लिए विवि के सभी संकाय अध्यक्ष और विभागाध्यक्षों को अपने विभाग में प्रात: नौ बजे से रहने के लिए कहा गया है। बताया कि छात्रसंघ चुनाव को देखते हुए शिक्षकों व कर्मचारियों का प्रवेश गेट संख्या दो (स्वामी श्रद्धानंद द्वार) से होगी। जबकि वाहनों की पार्किंग हॉकी मैदान में की जाएगी। कुलपति डा. सुरेंद्र कुमार और कुलसचिव डा. विनोद कुमार शर्मा मतदान के दौरान निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पीएसी की एक कंपनी सहित कनखल, ज्वालापुर, बहादराबाद और रानीपुर कोतवाली की पुलिस फोर्स विवि परिसर में तैैनात रहेगी। कनखल थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि किसी भी बहारी छात्र को विवि परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। विवि परिसर के सौ मीटर दायरे में छात्रों को एकत्रित नहीं होने दिया जाएगा। हुडदंगी छात्रों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें