फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमल चोटी डिजाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
25 महिलाओं दिया जाएगा नि:शुल्क प्रशिक्षण
विज्ञापन

ऋषिकेश। भारतीय ग्रामोत्थान संस्था ढालवाला के तत्वावधान में श्यामपुर के गुमानीवाला क्षेत्र में भीमल चोटी कार्य डिजाइन की नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हो गई। कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर स्वावलंबी बनाना है। बताया कि सात दिवसीय कार्यशाला में गांव की 25 महिलाओं को भीमल चोटी कार्य डिजाइन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बाल विकास विभाग की ओर आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला के शुभारम्भ मौके पर ज्वाइंट डायरेक्टर जनरल ऑफ फोरन ट्रेड डीके तोमर ने एडवांस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत तैयार किए गए उत्पादों की सराहना की। उन्होंने एक्सपोर्ट क्वालिटी के हिसाब से उत्पाद बनाने का सुझाव भी दिया। भारतीय ग्रामोत्थान संस्था के निदेशक अनिल चंदोला ने बताया कि राज्य महिला एवं बाल विकास समिति ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन की सहमति दी है। इस अवसर पर प्रभा थपलियाल, विमला चौहान, एनपी खुगशाल, भक्ति बलूनी, ममता नेगी, मुकेश राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें