फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के आईटीआई वार्ड में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर के आईटीआई वार्ड में एक सप्ताह से ठप पड़ी पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग को लेकर उपभोक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन दिया है। शिल्पकार सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लाल शाह ने कहा कि एक सप्ताह से जल संस्थान के कर्मचारियों की लापरवाही से आईटीआई वार्ड की पेयजल आपूर्ति ठप है, जबकि पेयजल लाइनों की मरम्मत के अभाव में सड़कों पर पानी बह रहा है। कहा कि शासन की ओर से कालेश्वर में करोड़ों की लागत से लिफ्ट पंप का निर्माण किया गया है। इसके बाद भी नगर में लगातार पेयजल की किल्लत बनी है। उन्होंने कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उपभोक्ताओं को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जल संस्थान के सहायक अभियंता विपिन चौहान ने बताया कि नगर के आईटीआई वार्ड की पेयजल लाइन पहाड़ी से मलबा आने से क्षतिग्रस्त हो गई थी। विभागीय कर्मी लाइन की मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। जल्द पेयजल आपूर्ति व्यवस्थित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें