फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोख तल्ला गांव में वज्रपात से झुलसी किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घाट। ब्लॉक के मोख तल्ला गांव के चाकला खेत तोक में हुए वज्रपात से एक किशोरी बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने किशोरी को सीएचसी घाट में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मोख तल्ला गांव निवासी मदन लाल की पुत्री लक्ष्मी (14) शाम चार बजे मवेशियों को चराने के लिए गांव के समीप चाकला तोक में गई थी। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई और वज्रपात होने से लक्ष्मी बुरी तरह झुलस गई। ग्राम प्रधान स्मृति देवी ने बताया कि लक्ष्मी को सीएचसी घाट में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि वज्रपात से दो मवेशी भी मरे हैं। ग्रामीणों की कृषि भूमि को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें