फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स नहीं देने वालों पर शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
हाउस टैक्स नहीं देने वाले आवासीय और व्यावसायिक भवन स्वामियों पर नगर निगम शिकंजा कसेगा। जिन भवन स्वामियों ने स्वकर निर्धारण का फार्म लेने के बाद उसको भरकर जमा नहीं कराया है, उनको नोटिस देकर 14 दिन के अंदर फार्म के साथ निर्धारित टैक्स जमा कराने का अवसर दिया जा रहा है। इसके बाद नगर निगम का कर एवं राजस्व विभाग ऐसी संपत्तियों का स्वयं एसेसमेंट कर हाउस टैक्स निर्धारित कर जुर्माने सहित वसूली की कार्रवाई करेेगा। इस पर किसी भी भवन स्वामी को सुनवाई का अवसर नहीं दिया जाएगा।
नगर निगम ने स्वकर निर्धारण के लगभग 25 हजार फार्म घर-घर जाकर भवन स्वामियों को दिए थे। कर एवं राजस्व अधीक्षक सुनीता सक्सेना ने बताया कि करीब 30 प्रतिशत भवन स्वामियों ने फार्म जमा नहीं कराया है। जिनके विरुद्ध नोटिस देने की कार्रवाई की जा रही है। नगर आयुक्त ने समीक्षा बैठक में इसका निर्देश दिया था। इसके साथ ही जिन भवन स्वामियों तक नगर निगम अभी पहुंच नहीं पाया है उन तक पहुंच कर उन्हें भी स्वकर निर्धारण फार्म दिए जाएंगे ताकि सभी भवन स्वामियों को हाउस टैक्स के दायरे में लाया जा सके। नगर निगम क्षेत्र में 40 हजार से अधिक आवासीय भवन और करीब 15 हजार व्यावसायिक भवन व संस्थान हैं। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी टैक्स निर्धारण की प्रक्रिया में नगर निगम का कर विभाग अपनी सुस्ती नहीं तोड़ पा रहा है। सभी होटलों पर भी दो साल से अभी तक हाउस टैक्स निर्धारित नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त नितिन भदौरिया ने बताया कर विभाग को हाउस टैक्स की वसूली में तेजी जाने का निर्देश दिया गया है। कर एवं राजस्व कर्मियों को प्रतिमाह वसूली का लक्ष्य निर्धारित क वसूली के लिए अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया। वसूली में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें