फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण को महिलाओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
महिला कांग्रेस कमेटी ने हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने शहर के विभिन्न चौराहों एवं सड़कों के किनारे कैंप लगाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया।
विज्ञापन

मंगलवार को महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष विमला पांडेय के नेतृत्व में महिलाओं के आरक्षण की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान कनखल के पहाड़ी बाजार, शंकराचार्य चौक, देवपुरा चौक, रानीपुर मोड, चंद्राचार्य चौक, शिवालिकनगर चौक आदि स्थानों पर अभियान चलाया। विमला पांडेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने महिलाओं को सम्मान देते हुए पंचायत में 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया। अब उनकी मांग है कि राज्यसभा, लोकसभा और विधानसभा में भी 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए। इससे महिलाओं को बराबरी का सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा में महिलाओं के आरक्षण का प्रस्ताव पास नहीं होने पर देशव्यापी अभियान चलाया जाएगा। कहा कि अभियान के तहत हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। इस मौके पर सविता सिंह, निशा शर्मा, ममता झा, अरुणा सिंह, पूर्णिमा जैन, कृष्णा पांडे, सुषमा सहगल, सुधा गुप्ता, किरण, नीलम, कोमल, राजवती, सुमेरा, अरूण सिंह आदि शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें