फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा हुए विदा, भक्तों ने निकाली भव्य झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपलकोटी/गोपेश्वर। पीपलकोटी में 75 आरसीसी ग्रेफ की ओर से गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। भगवान गणेश की प्रतिमा को बिरही में बिरही गंगा और अलकनंदा के संगम स्थल पर विसर्जित किया गया। इस दौरान पीपलकोटी, गडोरा, मायापुर और कौड़िया में भगवान गणेश की भव्य झांकी निकाली गई। इस मौके पर ग्रेफ के कमान अधिकारी मेजर पीसी सरकार, द्वितीय कमान अधिकारी राज प्रकाश कुमार, बालाजी गिट्टे, परमेश्वरन, ई मोरे, सतीश पुंडीर, धनवीर राज, दिग्विजय शाह, प्रदीप नेगी, सुशील हटवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं गोपेश्वर नगर में दस दिनों से चल रहा गणेश महोत्सव गणेश विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। उम्मीदें ग्रुप ने नगर में भगवान गणेश की भव्य झांकी निकाली। गणेश महोत्सव के अंतिम दिन आचार्य ब्राह्मणों ने हवन कुंड में जौ, तिल और घी के साथ ही मंत्रों की आहुतियां दीं। दोपहर दो बजे चमोली में अलकनंदा तट पर गणेश की प्रतिमा को विसर्जित किया गया। इस मौके पर महोत्सव के आयोजक मनोज बिष्ट, उम्मीदें ग्रुप के अध्यक्ष मनोज तिवारी, बलिराम तिवाड़ी, मनोज जुयाल, जया सेमवाल, पुष्कर सिंह, नारायण सिंह और बुद्धि प्रसाद त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें