फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ागांव, मेरग और सेलंग के ग्रामीणों ने पालिका में शामिल किये जाने का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जोशीमठ। बड़ागांव, मेरग और सेलंग के ग्रामीणों ने गांवों को नगर पालिका में शामिल करने का विरोध किया। ग्रामीणों ने तहसील परिसर में नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम के माध्यम से शहरी विकास मंत्री को ज्ञापन भेजकर प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग। ग्रामीणों ने मांग पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीएम ने ग्रामीणों को 10 सितंबर को ग्रामीणों और नगर पालिका के बीच बैठक कर मामले का निस्तारण करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर सुखेदव सिंह, देवंद्र सिंह, शिशुपाल सिंह, अजीत पाल, राजेंद्र लाल, मनमोहन सिंह, कुशल सिंह और रमेश लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें