फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ह्दय गति रुकने से पर्यटक व तीर्थयात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर तबियत बिगड़ने से अलग-अलग यात्रा पड़ावों पर दो यात्रियों की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। पर्यटक धर्मेंद्र भंडारी (41) पुत्र वीरेंद्र भंडारी, वार्ड नं 15, हाफिस बिल्डिंग, कोटद्वार अपने अन्य दोस्तों के साथ फूलों की घाटी जा रहा था। दोपहर में यात्रा पड़ाव पुलना में धर्मेंद्र को सीने में दर्द हुआ और उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं वहीं, हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा कर लौट रहे गुरुभक्ष सिंह (83), ग्राम संकरी, थाना भुमंडकला, गुरुदासपुर, पंजाब निवासी की यात्रा पड़ाव भ्यूंडार के समीप अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन पालकी में गुरुभक्ष को घांघरिया ला रहे थे, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। गोविंदघाट थाने के थानाध्यक्ष प्रदीप राठौर ने बताया कि दोनों तीर्थयात्रियों की मौत हृदयगति रुकने से हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें