फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरष्कार वितरण के साथ दो दीवसीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिताएं हुई संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

देवाल। संगम मैदान में आयोजित दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिताएं पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गईं। समारोह में चमोली हाइड्रो पावर लिमिटेड ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के सीनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ में दीपक-प्रेमा कुमार प्रथम, हीरा-गंगा द्वितीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में हरेंद्र सिंह-आसमा प्रथम और पंकज सिंह-रीना द्वितीय स्थान पर रहे। गोला फेंक सीनियर वर्ग में हरेंद्र सिंह-कलावती प्रथम और नीरज सिंह-एश्वर्या द्वितीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक में नीरज-अलका और हरेंद्र सिंह-हेमा ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में हरेंद्र सिंह-अलका प्रथम और राकेश-प्रेमा द्वितीय रहीं। भाला फेंक में नीरज सिंह प्रथम और हीरा कुमार द्वितीय रहे। जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कमल सिंह-दुर्गा ने प्रथम और रितिक- प्रियंका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में राकेश-रीना और कमल सिंह-रमा बिष्ट, 1500 मीटर दौड़ में प्रियंका और जयंती ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर दौड़ में प्रमोद सिंह प्रथम और नीरज सिंह द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में दीक्षांत-खष्ठी प्रथम और विवेक-प्रियंका द्वितीय रहे। 200 मीटर में कमल सिंह-खष्ठी प्रथम और रितिक-दुर्गा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर बीईओ बीसी मिश्रा, क्रीड़ा संयोजक और प्रधानाचार्य एमआर घुनियाल, एनबी मिश्र, एनसी मिश्र, आरपी मिश्र, टीएस बिष्ट, अनीषा थपलियाल, कलम बिष्ट, बीसी जुयाल, राकेश परिहार, प्रताप रावत, एनपी मिश्रा और राजेंद्र परिहार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें