फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समग्र सहयोग से ही राष्ट्र निर्माण संभव: कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में विश्वकर्मा जांगिड़ समाज का बड़ा योगदान है। उन्होंने समाज के लोगों से उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास में सहयोग का आग्रह किया। साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से समाज को भरपूर सहयोग देने का भरोसा दिलाया। मदन कौशिक रविवार को हरिपुर कलां स्थित जांगिड़ सेवा सदन के वार्षिक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी के सकरात्मक सहयोग से ही समाज का और राष्ट्र का निर्माण संभव है।
भगवान विश्वकर्मा के आदर्शें पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण के देवता है। उनके वंशजों ने अनुकरणीय सहयोग से ही राष्ट्र निर्माण को गति दी। उन्होंने समाज के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए प्रयास करने की बात कही। मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के उत्थान के लिए संवेदनशील है। उन्होंने सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कहा कि हरिद्वार में प्रतिवर्ष करोड़ों श्रद्धालु आते हें। उनकी सेवा और जरूरी व्यवस्थाएं सुलभ कराने में सामाजिक संस्थाओं का बड़ा योगदान रहता है। समाज ने हरिद्वार में सेवा सदन बनाकर समाज सेवा के क्षेत्र में बड़ा योगदान किया है।
विज्ञापन

सेवा समिति के अध्यक्ष लीलू राम शर्मा ने समाज की ओर से किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी और बताया कि जांगिड़ समाज की ओर से हरिपुर में लोगों की सेवा के लिए बनाया गया जांगिड़ भवन अपने उद्देश्यों के अनुरूप खरा उतरा है। अब इस भवन का ओर भी ज्यादा विस्तार किया जाएगा। साथ ही दिल्ली में समाज के छात्र-छात्राओं के लिए भी जांगिड़ सेवा सदन बनाने का निर्णय लिया गया। समारोह को सुरेंद्र कुमार शर्मा, रामकुमार, रमेश चंद्र शर्मा समेत कई लोगों ने संबोधित किया। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए विश्वकर्मा जांगिड़ समाज के लोगों ने परिवार सहित शिरकत की। इस अवसर पर अतिथियों का स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया।


परिवार मिलन समारोह में लिया एकजुटता का संकल्प
हरिद्वार। श्री विश्वकर्मा सभा भेल की ओर से आयोजित परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह में समाजिक एकता का संकल्प लिया गया। युवाओं को प्रोत्साहित कर समाज सेवा के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर काम करने तथा शिक्षा के प्रचार प्रसार का संकल्प दोहराया गया। भेल सेक्टर चार स्थित सामुदायिक कार्यक्रम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक और विशिष्ठ अतिथि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के सूचना वैज्ञानिक अनिल कुमार ने संबोधित किया।
विज्ञापन

मदन कौशिक ने सभी लोगों को सामाजिक उत्थान के लिए एकजुटता पर बल दिया। वहीं अनिल कुमार ने कहा कि शिक्षा के व्यापक प्रचार प्रसार से ही विकास किया जा सकता है। विश्वकर्मा सभा के अध्यक्ष ओम कैलाश धीमान ने सभा की ओर से समाज की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों का लेखा जोखा पेश किया। सचिव अजय धीमान ने कहा कि समाज हित में ओर भी कार्यों को बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्याक्रम प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मंबकूर कर दिया। सिंगर रविंद्र कुमार के गीतों को भी सराहा गया। सचिव अजय धीमान ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिता और सांस्कृृतिक कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को 17 सितंबर विश्वकर्मा दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें