फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए कृत संकल्प है। कार्यकर्ताओं से उन्होंने सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
मदन कौशिक शनिवार को अपने खन्नानगर स्थित कार्यालय पर जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। खउ़खड़ी भूपतवाला क्षेत्र के निवासियों ने वीरेंद्र पांडे के नेतृत्व में शहरी विकास मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान बताया कि दो दिन पहले आई तेज बारिश में सूखी नदी में आए उफान से सुरक्षा दीवार कई स्थानों पर गिर गई है। इससे नदी का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। शहरी विकास मंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग से सुरक्षा कार्य कराने का भरोसा दिलाया। ज्वालापुर से आए रविंद्र सिंह ने बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराने की अपील की। इस पर शहरी विकास मंत्री ने सिडकुल की फैक्ट्रियों में योग्यतानुसार रोजगार उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। शिवलोक कालोनी निवासी बाबू सिंह ने क्षेत्र में अधूरे ऑडिटोरियम का निर्माण अतिशीघ्र कराने की मांग उठाई। कहा कि अधूरे ऑडिटोरियम में गंदगी और जलभराव हो रखा है। शाम होते ही यहां शराबियों और जरायम पेशेवरों का अड्डा बन जाता है। शहरी विकास मंत्री ने इस बारे में कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

बाद में कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान पार्टी के विधानसभा संयोजक विकास तिवारी, जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, राजेश शर्मा, अनिरुद्ध भाटी, विनीत जौली, सचिन शर्मा चीनू, देवेंद्र मनवाल, सतेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रेस क्लब का प्रतिनिधि मंडल भी मिला
हरिद्वार। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने भी अध्यक्ष मनोज सैनी के नेतृत्व में मुलाकात की। इस दौरान प्रेस क्लब के निर्माण कार्य को विस्तार देने के साथ ही राज्य में पत्रकार हितों के बारे में उठाए जाने वाले कई बिंदुओं पर भी चर्चा की। शहरी विकास मंत्री ने राज्य के निर्माण में पत्रकारों के योगदान को सराहा और राज्य सरकार को पत्रकार हितों के लिए संवेदनशील बताया। प्रतिनिधि मंडल में एनयूजे आई के महामंत्री राहुल वर्मा, पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें