फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई श्रीचंद्र भगवान की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
प्राचीन श्री चंद्र मंदिर अखाड़ा ब्रह्मबूटा साहब में श्री चंद्र भगवान की 523वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।
इस दौरान मंदिर के परमाध्यक्ष श्री महंत रविंद्र दास महाराज ने कहा कि उदासीन संप्रदाय के आचार्य जगद्गुरु भगवान श्री चंद्रचार्य महाराज ने सदैव मानव कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया और श्री चंद्र भगवान हमारे कण-कण में विराजमान है।
मुखिया महंत भगतराम महाराज ने कहा कि भगवान श्रीचन्द्र महाराज उदारता की प्रतिमूर्ति थे और सम्पूर्ण भारतवर्ष का भ्रमण कर उन्होंने धर्म और अध्यात्म के मार्ग पर चलने की जो प्रेरणा दी आज सम्पूर्ण विश्व उनके आदर्शों को आत्मसात कर रहा है और श्रीचन्द्र भगवान के बताये मार्ग पर चलकर उनके नाम का सिमरन कर रहा है।
विज्ञापन

स्वामी हरिचेतनानन्द एवं स्वामी सुरेश मुनि ने भगवान श्रीचंद्र को अद्भुत शक्ति का अवतार बताया।
स्वामी श्याम सुन्दरदास शास्त्री ने भगवान श्रीचंद्र महाराज के बताए मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर महंत त्रिवेणीदास, स्वामी ऋषिरामकृष्ण, महंत भगतराम, स्वामी श्यामसुन्दरदास शास्त्री, स्वामी भगवत स्वरूप, महंत गोपाल मुनि, महंत महेश मुनि, स्वामी जगदीशानंद गिरि, स्वामी चिद्विलासानंद, महंत मोहन सिंह, महंत सुखदेव मुनि, महंत मोहनदास, महंत रविन्द्र पुरी, स्वामी आशुतोष पुरी, महंत मोहनदास रामायणी, महंत भगवानदास, महंत रघुवीर दास, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी रविदेव शास्त्री, महंत तीर्थ सिंह महंत विष्णुदास, स्वामी कपिल मुनि महाराज सहित सभी 13 अखाड़ों के संतों महंतों ने श्रीचंद्र भगवान को भगवान शिव का अवतार बताया।
विज्ञापन

--------------------
8 को मनेगी देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की पुण्यतिथि
हरिद्वार । श्री जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि उनके ब्रह्मलीन गुरुदेव देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की पुण्यतिथि 8 सितम्बर को जयराम आश्रम में श्रद्धापूर्वक मनाई जायेगी।
इस उपलक्ष्य में सात सितंबर को सुंदरकांड का आयोजन होगा जिसमें दिल्ली के गायक अजय यज्ञ सुंदरकांड की संगीतमय प्रस्तुति देगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें