फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरी महाविद्यालय में संदीप अध्यक्ष, प्रमेंद्र बने विश्व विद्यालय प्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पोखरी। राजकीय महाविद्यालय पोखरी में शनिवार को हुए छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संदीप बर्तवाल और विश्व विद्यालय प्रतिनिधि पद पर प्रमेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की। महासचिव पद पर विवाद के चलते महाविद्यालय प्रशासन की ओर से चुनाव परिणाम की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन

चुनाव में अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संदीप बर्तवाल ने 176 मत हासिल किए। महासचिव पद पर छात्र प्रतिनिधि को नामांकन के बाद महाविद्यालय प्रशासन की ओर से आयु कम होने पर चुनाव में भाग लेने से रोक दिया गया था। इसे लेकर यहां विवाद की स्थिति हो गई। इसे देखते हुए महाविद्यालय प्रशासन ने महासचिव पद के चुनाव परिणाम घोषित नहीं किए। इस मौके उप जिलाधिकारी केएन गोस्वामी, प्राचार्य डा. जेके गौतम और थानाध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें