फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 दिनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक्स-रे मशीन ठप, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कर्णप्रयाग। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक्सरे मशीन तीस दिनों से ठप पड़ी है। ऐसे में लोगों को बाहर से महंगे दामों पर एक्सरे कराना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जिले के केंद्र बिंदु वाले अस्पताल में रोगियों को मिलने वाली सुविधाओं के प्रति अधिकारी संजीदा नहीं हैं।
विज्ञापन

सीएचसी कर्णप्रयाग में पोखरी, नारायणबगड़, थराली, देवाल, गैरसैंण सहित आसपास के कई गांवों के लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती तो दूर एक्सरे तक नहीं हो पा रहे हैं। पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सगोई ने कहा कि पंद्रह सालों से यहां फिजीशियन की तैनाती नहीं हो पाई है। बाल रोग विशेषज्ञ और हड्डी रोग विशेषज्ञ के लिए कई बार लोग आंदोलन कर चुके हैं। यही नहीं अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट भी नहीं है। प्रधान संघ के संरक्षक सुमन प्रसाद डिमरी ने कहा कि तीस दिनों से यहां एक्सरे मशीन काम नहीं कर रही है, जिससे गरीब और मुख्यमंत्री बीमा योजना वाले लोगों को निजी क्लीनिकों से महंगे दामों पर एक्सरे कराना पड़ रहा है। लोगों ने सीएचसी में जल्द एक्सरे मशीन ठीक कराने की मांग की। वहीं जिले की सीएमओ भागीरथी जंगपांगी ने बताया कि मामले में संबंधित अस्पताल प्रबंधन से जानकारी ली जाएगी। अभी तक अस्पताल प्रबंधन की ओर से मामले में कोई पत्र नहीं मिल पाया है। जल्द ही एक्सरे मशीन को ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें