फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषिमंत्री ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :--------------
विज्ञापन


जन समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाने के आदेश
-- कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों की बैठक ली

अमर उजाला ब्यूरो
मुनिकीरेती । कृषि मंत्री सुुबोध उनियाल ने मुनिकीरेती क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें संबंधित विभागों को नागरिक समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए । शुक्रवार देर शाम मुनिकीरेती स्थित नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने पीडब्ल्यूडी, जल संस्थान, ऊर्जा निगम, वन विभाग आदि महकमों के अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया। ऊर्जा निगम के एडीओ सौरभ चमोली ने कहा कि नगर क्षेत्र ढालवाला, मुनिकीरेती, चौदहबीघा और शीशमझाडी में घरों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाईनों को तत्काल बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

उत्तराखंड जल संस्थान गंगा विंग के सहायक अभियंता हरीश बंसल ने बताया कि मुनिकीरेती क्षेत्र में गंगा में गिरने वाले नालों को टेपिंग योजना का प्रथम चरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। कृषि मंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में वन भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी, उप प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलूनी, जिला खेल अधिकारी कृष्ण कुमार, सभासद अनुराग पयाल, मनीष कुमार, सचिन रस्तोगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें