फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल क्रिकेट चैंम्पियनशिप के टीम का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया टी-20 के लिए टीम का चयन
विज्ञापन

-- राजस्थान में चार से 14 सितंबर तक होंगे क्रिकेट मैच

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। 20-20 क्रिकेट महासंघ और इंडिया क्रिकेट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान में चार से 14 सितंबर तक होने वाली क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन कर लिया गया है। उत्तराखंड क्रिकेट काउंसिल के चयनकर्ता राजेेश नेगी, अमित कुमार व ख्याति शर्मा ने बताया कि गुजरात में होने वाली सीसीएल-3 ऑल इंडिया टी -20 क्रिकेट चैंपियनशिप प्रदेश में भारी बारिश व बाढ़ के चलते अब राजस्थान में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता राजस्थान के पंचकुईया में सोमवार चार सितंबर से 14 सितंबर तक चलेगी। इसके लिए उत्तराखंड क्रिकेट काउंसिल की ओर से प्रदेश की 14 सदस्यीय टीम का अंतिम चयन कर लिया है।
विज्ञापन

टीम के कोच असद आलम ने बताया कि टीम को प्रतियोगिता में तीन लीग मैच एक मध्य प्रदेश और दो दिल्ली व विंदर्भ से खेलने हैं। लीग मैचों में प्रदर्शन के आधार पर टीम अगले दौर के नॉक आउट में प्रवेश कर पाएगी। बताया कि राज्य की चयनित टीम सोमवार को राजस्थान के लिए रवाना होगी। टीम में निर्मल भट्ट टिहरी कप्तान, सुनील बिंदोला रुद्रप्रयाग उप कप्तान चुने गए। इसके अलावा अनुभव कुमार अल्मोड़ा को विकेट कीपर व लखन प्रताप सिंह पिथौरागढ़ को विकेट कीपर चुना गया है। इसके अलावा टिहरी जिले से आकाश असवाल, जयेंद्र सिंह, पौड़ी के अंकित नेगी, देहरादून के शुभम गैरोला, सचिन सोलंकी, शुभम माणे, विशाल कश्यप, नैनीताल के अंकित सिंह, अल्मोड़ा के इच्छांसु पांडेय व उधम सिंहनगर के हारुन को शामिल किया गया है। बताया कि विकास राना, योगेंद्र कुमार, सौरभ कुमार व तपेश मंडल स्टेंड बाई शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें