गोपेश्वर। पहाड़ी से आए मलबे की चपेट में आने से पठियालधार मोहल्ले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। क्षेत्र में बुधवार देर रात से शुरू हुई तेज बारिश बृहस्पतिवार सुबह सात बजे तक होती रही। पठियालधार में तड़के करीब चार बजे सुखवीर तोपाल (46) अपने मकान के इर्द-गिर्द बारिश के पानी की निकासी करने में लगा हुआ था कि तभी वह अचानक पहाड़ी से आए मलबे की चपेट में आ गया। तेज आवाज होने पर परिजन बाहर आए और उसे मलबे से निकाला। घटना की सूचना मिलने पर पठियालधार चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से सुखवीर को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ब्यूरो