फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री को बताईं पेयजल, जीएसटी से संबधित समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कर्णप्रयाग। चमोली भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के वित्त, पेयजल और आबकारी मंत्री प्रकाश पंत का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली से जिले में सरकार की छवि धूमिल हो रही है। कार्यकर्ताओं ने नगर में दूषित पानी की आपूर्ति सहित व्यापारियों को जीएसटी में छूट देने संबंधी समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार अपराह्न यहां पहुंचे मंत्री प्रकाश पंत से कार्यकर्ताओं ने गढ़वाल मंडल विकास निगम में वार्ता की। वार्ता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि निर्माणाधीन सड़क के मलबे से तीन माह से नगर में दूषित पानी आ रहा है। नगर सहित चमोली जिले में शराब की दुकानों में शाम छह बजे के बाद और दोपहर बारह बजे से पहले भी जमकर शराब बिक रही है। इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रमेश मैखुरी, मंडल अध्यक्ष महिपाल नेगी, अरुण मैठाणी, राकेश कुमार डिमरी, नगर अध्यक्ष अनुज डिमरी, धीरेंद्र भंडारी, महावीर कनवासी और जिला कोषाध्यक्ष समीर मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें