फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लामबगड़ में 36 घंटे बाद हुई वाहनों की आवाजाही सुचारु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में मंगलवार को करीब 34 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु हुआ। हाईवे खुला तो 1168 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शनों को गए, जबकि ढाई सौ तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शन कर गंतव्य को लौट गए।
विज्ञापन

बीते रविवार को देर रात दो बजे बारिश के चलते लामबगड़ में हाईवे बंद हो गया था। सोमवार को दिनभर बारिश होने के कारण मेकाफेरी कंपनी की ओर से हाईवे नहीं खोला जा सका। मंगलवार सुबह मौसम सामान्य रहा तो कंपनी ने हाईवे खोलने का काम शुरू किया। मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु हो पाया। मौसम खराब होने से लामबगड़ में हाईवे बार-बार बाधित हो रहा है, जिससे तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे बंद होने से चीन सीमा क्षेत्र में मुस्तैद सेना और आईटीबीपी के जवानों को भी आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें