फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग के लिए नासूर बना नौली बेंड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारायणबगड़। कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग नौली बैंड के समीप बार-बार बंद होता जा रहा है। स्थिति यह है कि दो दिनों में यहां 11 घंटे से अधिक समय तक रोड बंद रही। मंगलवार को पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने से सड़क छह घंटे तक बंद रही।
विज्ञापन

सोमवार रात को हुई हल्की बारिश से कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग पर नौली के समीप भारी मात्रा में मलबा आ गया। सुबह साढ़े चार बजे बंद हुआ मोटर मार्ग बीआरओ कर्मियों ने सुबह साढ़े दस बजे खोला। सोमवार को भी यहां मार्ग पांच घंटे तक बंद रहा। सड़क बंद होने से यहां लोगों को नौली गांव होते हुए करीब तीन किमी पैदल दूरी तय कर दूसरी ओर जाना पड़ रहा है। लगातार बंद हो रही सड़क से कर्णप्रयाग, श्रीनगर, देहरादून, गोपेश्वर, ग्वालदम, देवाल और कुमाऊं को जाने वाले मुसाफिरों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। वहीं बीआरओ के द्वितीय कमान अधिकारी प्रभाकरन का कहना है कि पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन से मलबा सड़क पर आ रहा है, जिसे साफ कर आवागमन सुचारु किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें