श्रीनगर। विद्युत वितरण खंड परिसर में बरसाती मलबा उपभोक्ताओं व विद्युत कर्मियों के लिए समस्या बना है। विभाग के कलेक्शन सेंटर के रास्ते में आए दिन मलबा जमा होने से लोगों के लिए कार्यालय तक पहुुंचना मुश्किल हो चुका है। बारिश होते ही सड़क के नीचे डाला गया घरेलू निर्माण कार्यों का मलबा परिसर में घुस जा रहा है। इससे कार्यालय परिसर व बिल भुगतान केंद्र को जाने वाले रास्ते में बड़ी मात्रा में मलबा भरा है। विभाग के एसडीओ मनोज अग्रवाल का कहना है कि परिसर की दीवार क्षतिग्रस्त होने से मलबा परिसर में घुस रहा है। दीवार के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलते ही निर्माण कार्य करवा लिया जाएगा।