श्रीनगर। सोसाइटी फार रिवोल्यूशन अगेंस्ट करप्शन ने गढ़वाल विवि में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया है। सोसाइटी के सचिव संतोष ममगांई ने प्रधानमंत्री व मानव संसाधन मंत्रालय को ज्ञापन भेज विवि में हो रही वित्तीय अनियमितताओं की सीबीआई जांच किए जाने की मांग की है। संतोष ममगांई ने आरोप लगाया कि पैरामेडिकल संस्थानों को लाभ पहुंचाने के लिए कई विषयों में बिना मान्यता प्रदान किए परीक्षाएं कराई जा रही हैं। ब्यूरो