श्रीनगर। महिला थाना पुलिस ने गुमशुदा छात्रा को बरामद किया है। छात्रा की गुमशुदगी फरवरी माह में महिला थाना में दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष नीरजा यादव ने बताया कि पढ़ाई को लेकर परिजनों की डांट पड़ने पर छात्रा घर से बिना बताए चली गई थी, जिसे मंगलवार को शहर से ही बरामद किया गया है। बुधवार को छात्रा को न्यायालय में पेश किया जाएगा। ब्यूरो