फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से लामबगड़ में दिनभर बाधित रहा बदरीनाथ हाईवे, 248 तीर्थयात्री पैदल ही पहुंचे बदरीनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर/जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ भूस्खलन जोन मुसीबत बना हुआ है। बारिश होने से सोमवार को लामबगड़ में हाईवे दिनभर बाधित रहा। देर शाम तक भी सड़क के नहीं खुलने से बदरीनाथ धाम जा रहे करीब 250 तीर्थयात्रियों को जोशीमठ और पांडुकेश्वर में ही रोक दिया गया, जबकि 248 तीर्थयात्री अपने वाहनों को पांडुकेश्वर में ही छोड़कर लामबगड़ में करीब तीन किमी पैदल चलने के बाद फिर स्थानीय वाहनों से बदरीनाथ पहुंचे। मैठाणा में भी हाईवे पर लगातार हो रहे भू-धंसाव से वाहनों की आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। सोमवार को यहां सुबह आठ से नौ बजे तक ट्राला फंसने के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित रही। बाद में जेसीबी की मदद से ट्राले को हाईवे से हटाया गया। यहां लोनिवि एनएच की ओर से हाईवे का सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है, जो भू-धंसाव की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन

लामबगड़ क्षेत्र में रविवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सोमवार दोपहर तक जारी रहा, जिससे हाईवे को सुचारु नहीं किया जा सका। यहां रुक-रुककर चट्टान से पत्थर और मलबा छिटक कर हाईवे पर आ रहा है। लामबगड़ में हाईवे बेहद संकरा हो गया है। गोविंदघाट के थानाध्यक्ष प्रदीप राठौर का कहना है कि लामबगड़ में चट्टान से रुक-रुककर बोल्डर और मलबा छिटक रहा है, जिससे वाहनों की आवाजाही खतरे से खाली नहीं है। मंगलवार को मौसम सामान्य होने के बाद ही हाईवे सुचारु हो पाएगा। इसी के बाद यात्रा वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें