फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेदनी में भाई ने बहिन को किया कैलास के लिए विदा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वेदनी (देवाल)। वेदनी में मां नंदा की ससुराल (कैलास) की विदाई पर श्रद्धालु भावुक हो गए। 16 अगस्त को घाट के कुरूड़ से शुरू हुई नंदा की लोक जात यात्रा सोमवार को वेदनी पहुंची। सोमवार को वेदनी में पूजा अर्चना के बाद देवी को कैलास के लिए विदा कर दिया गया है। परंपराओं के निर्वहन के बाद लाटू देवता का निशान वाण के लिए लौटा तो देवी की डोली देवराड़ा पहुंचने के लिए अपने पहले पड़ाव वांक गांव को रवाना हुई। पांच सितंबर को देवी यात्रा देवराड़ा मंदिर पहुंचेगी। फिर छह माह तक देवी यहां प्रवास करेगी।
मां नंदा को कैलास के लिए विदाई देने की सदियों पुरानी परंपरा का लोग आज भी निर्वहन करते हैं। इसके तहत वेदनी में सप्तमी के दिन पूजा-अर्चना करने के बाद ग्रामीण देवी को ससुराल विदा करते हैं। इस दौरान देवी का धर्म भाई वाण का लाटू भी अपनी बहिन से विदा लेता है। सोमवार सुबह करीब पौने आठ बजे लाटू देवता की अगुवानी में नंदा देवी की डोली वेदनी पहुंची। यहां कुरूड़ के गौड़ ब्राह्मणों ने नंदा और वाण के खीम सिंह, पान सिंह, त्रिलोक सिंह आदि ने लाटू देवता की पूजा अर्चना की। इसके बाद मां नंदा ने वेदनी कुंड में स्नान किया और लाटू देवता ने नंदा को कैलास के विदा किया। परंपरानुसार कार्यक्रमों के समापन के बाद लाटू देवता का निशान वाण गांव के लिए रवाना हुआ, जबकि देवी की डोली वांक गांव के लिए रवाना हुई। करीब तीन सौ से अधिक लोगों ने इस धार्मिक आयोजन में शिरकत की। लोगों ने देवी को ब्रह्मकमल चढ़ाए और प्रसाद के तौर पर घर भी लाए। इस मौके पर जीत सिंह दानू, भुवन बिष्ट, त्रिलोक सिंह, राजकुमार, कपूर मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूपकुंड महोत्सव में बिखरे संस्कृति के रंग
वेदनी (देवाल)। वेदनी में सोमवार को आयोजित रूपकुंड महोत्सव का विधायक प्रतिनिधि केडी मिश्रा ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में महिला मंगल दल वाण, कांडई, कुलिंग, वांक और बलाड़ की महिला मंगल दलों ने नंदा के जागर सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। हालांकि भारी बारिश के चलते रूपकुंड महोत्सव और वेदनी में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में लोग कम संख्या में पहुंचे। बावजूद महिला मंगल दलों ने सराहनीय प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें