गोपेश्वर। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की गई परीक्षा में सफल हुए भौतिक विज्ञान विषय के प्रवक्ताओं को तीन माह बाद भी राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में नियुक्ति नहीं दी गई है। इससे चयनित प्रवक्ताओं में मायूसी है। प्रवक्ताओं का कहना है कि वर्ष 2015 में आयोग की ओर से अंग्रेजी, गणित, रसायन विज्ञान, भौतिकी व यांत्रिकी विषय में प्रवक्ताओं की परीक्षा करवाई गई। 29 मई वर्ष 2017 में हुई काउंसिलिंग के बाद प्रवक्ताओं को पॉलीटेक्निक संस्थान आवंटित किए गए, लेकिन अभी तक भौतिक विज्ञान विषय के चयनित प्रवक्ताओं को नियुक्ति नहीं दी गई है। इन प्रवक्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन सौंपकर शीघ्र नियुक्ति की मांग उठाई है।