फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां इंद्रामति का ग्रामीण फूल-मालाओं से कर रहे स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। टेड़ा-खंसाल गांव की आराध्य देवी मां इंद्रामति की डोली रविवार को गोपेश्वर क्षेत्र से विदा लेकर रात्रि प्रवास के लिए कठूड़ गांव पहुंची। गांव-गांव में भक्तों ने मां इंद्रामति का फूल-मालाओं से स्वागत किया। बीते 18 जुलाई को मां इंद्रामति की डोली केदारनाथ धाम के भ्रमण पर गई थी। केदारनाथ यात्रा के बाद मां की डोली मंडल घाटी के गांव-गांव होते हुए गोपेश्वर पहुंची थी। रविवार को पंडित दुर्गा प्रसाद मैठाणी ने मां इंद्रामति का श्रृंगार कर पूजा-अर्चना संपन्न की। सुबह नौ बजे देव डोली कोठियालसैंण, चमोली व क्षेत्र के अन्य गांवों से होते हुए रात्रि प्रवास के लिए कठूड़ गांव पहुंची। एक सितंबर को मां इंद्रामति टेड़ा-खंसाल गांव में स्थित अपने मंदिर में प्रवेश करेगी। इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दर्शन सिंह, दीपक सिंह, गब्बर सिंह, हरेंद्र सिंह, कृपाल सिंह, युद्धवीर सिंह आदि मौजूद थे। वहीं, घुडसाल गांव की मां इंद्रामति रविवार को चटोली गांव में भ्रमण करने के बाद रात्रि प्रवास के लिए सेकोट गांव पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें