फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल घाटी में डेढ़ माह से नहीं हुई रसोई गैस की आपूर्ति, तीन माह से केरोसीन की आपूर्ति भी नहीं हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। मंडल घाटी के 16 गांवों में बीते डेढ़ माह से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इससे ग्रामीणों के सम्मुख ईंधन का संकट गहराने लगा है। घाटी में बीते तीन माह से केरोसीन की सप्लाई भी नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने डीएम से क्षेत्र में रसोई गैस आपूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन

गोपीनाथ समग्र विकास समिति के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह, हरीश सिंह, दिनेश बिष्ट और महेंद्र सिंह का कहना है कि मंडल घाटी के सगर, गंगोलगांव, देवलधार, गांधीनगर, पंवालीधार , सेंटुणा, नरौंधार, बैरागना, कोटेश्वर, बणद्वारा, खल्ला, मंडल, भदाकोटी, कुनकुली, सिरोली गांव में बीते डेढ़ माह से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हुई है। घाटी के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में तीन माह से केरोसीन की सप्लाई भी नहीं हुई है। वहीं घिंघराण क्षेत्र के नैल-कुड़ाऊ क्षेत्र में भी बीते दो माह से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इधर, इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक वाईएस रावत का कहना है कि मांग के सापेक्ष रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। आईओसी (इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन) से सिलेंडर आपूर्ति की मांग की गई है। जल्द ही मंडल घाटी में रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित कर ली जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें