फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी में उतराखंड पब्लिक स्कूल की ब्लू टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर रविवार से स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। पहले दिन जूनियर बालक वर्ग हॉकी में उत्तराखंड पब्लिक स्कूल की ब्लू टीम ने राइजिंग स्टार की बी टीम को 7-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। जीआईसी गोपेश्वर ने एसजीआरआर गोपेश्वर की बी टीम को 3-1 से हराया। वहीं, जीआईसी गोपेश्वर की ब्लू टीम ने एनपीएस गोपेश्वर की रेड टीम को 2-0 से, एवीएम गोपेश्वर की ए टीम ने पेनाल्टी शूट से एसजीआरआर की टीम को 2-0 से, एसपीबीएम गोपेश्वर ने पीस पब्लिक स्कूल की टीम को 3-0 से, स्पोर्ट्स ट्रेनीज की ए टीम ने राइजिंग स्टार गोपेश्वर को 3-0 से हराया।
विज्ञापन

इसी प्रकार जूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी में जीजीआईसी गोपेश्वर की ए टीम ने एसएसए गोपेश्वर को 22-10 से, जीआईसी डुंगरी-मैकोट ने जीजीएचएस नैग्वाड़ को 21-10 से तथा जीजीएचएस नैग्वाड़ की बी टीम ने एसएसए गोपेश्वर को 20-08 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
जिला क्रीड़ा विभाग की ओर से आयोजित खेल स्पर्धाओं में विभिन्न स्कूलों की 31 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला युवा कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद थपलियाल ने किया। इस मौके पर कमल किशोर सिंह, नंद किशोर सेमवाल, राजेश रावत, तनवीर अहमद, विकेंद्र सिंह चौहान, सुनीता कठैत और रिया डिमरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें