फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैनखंडा क्षेत्र में नंदा लोकजात यात्रा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पैनखंडा क्षेत्र में रविवार से नंदा लोक जात यात्रा शुरू हो गई है। उर्गम, बड़ागांव, मेरग, परसारी, सेलंग, चांई, थैंग, पुलना, सलूड़, करछौं, तपोवन, द्वींग, जखोला, पल्ला, किमाणा और कलगोठ गांव की नंदा छंतोलियां विभिन्न गांवों और बुग्यालों से होते हुए प्रसिद्ध वंशीनारायण मंदिर पहुंच गई हैं। सोमवार को नंदा सप्तमी को मां नंदा की डोली और छंतोलियां मेनवाखल बुग्याल पहुंचेंगी।
विज्ञापन

यहां मां नंदा की पूजा-अर्चना के बाद देवी भक्त 29 अगस्त को पवित्र ब्रह्म कमल लेकर गांवों को लौटेंगे। ग्रामीण ब्रह्म कमल को मां नंदा के प्रसाद के रूप में गांव-गांव में वितरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें