फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महा विद्यालय कर्णप्रयाग में आयोजित छात्र संघ चुनावों के अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कर्णप्रयाग। डा. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनावों के नामांकन के अंतिम दिन आठ नामांकन किए गए। अब इस छात्र संघ चुनाव के लिए कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

शनिवार को उपाध्यक्ष पद पर प्रीतम सिंह, सचिव पर नितिन रावत एवं रोहित बिष्ट, सह सचिव पद पर प्रेमराम, कोषाध्यक्ष पद पर ऋषभ, विश्व विद्यालय प्रतिनिधि पद पर अंकित रावत और सूरज सिंह तथा कार्यकारिणी पद के लिए छात्रा प्रतिनिधि दिव्या कुंवर ने नामांकन कराया। नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार और राहुल चौहान ने नामांकन कराया था। महाविद्यालय के छात्र संघ निर्वाचन अधिकारी डा. जीसी बेंजवाल ने बताया कि 28 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी और अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। 30 अगस्त को आम सभा और एक सितंबर को मतदान किया जाएगा। मतदान में वे ही छात्र-छात्राएं शामिल हो पाएंगे, जिनके पास इस सत्र के परिचय पत्र होंगे। इस दौरान छात्र संघ के उम्मीदवारों के समर्थकों ने महाविद्यालय से मुख्य बाजार तक ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें