कर्णप्रयाग/आदिबदरी। पारिवारिक कलह से तंग आकर आदिबदरी तहसील के खेतगदेरा ग्राम पंचायत के बूराखोली गांव में पति-पत्नी ने जहर खा लिया। पत्नी ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया तो पति की गंभीर हालात को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
लोनिवि में बेलदार के पद पर कार्यरत और बूराखोली निवासी दर्शन सिंह (25) पुत्र कलम सिंह और दर्शन की पत्नी प्रीति (23) ने मंगलवार की रात को जहर खा लिया। दर्शन सिंह की मां और बहन ने रात में ही आसपास के ग्रामीणों को इसकी सूचना दी और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग ले जाने लगे। अस्पताल पहुंचने से पहले की प्रीति ने दम तोड़ दिया। दर्शन की हालात गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दर्शन और प्रीति ने इसी साल फरवरी माह में प्रेम विवाह किया था। कोतवाली निरीक्षक बृजमोहन राणा ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या जहर पीने का कारण पारिवारिक कलह बताई जा रही है, लेकिन अभी तक मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।