फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरासकुंड से विदा लेकर पगना गांव पहुंची मां नंदा की लोकजात यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नंदप्रयाग। बैरासकुंड क्षेत्र से विदा लेकर बुधवार को मां नंदा की डोली जैसे ही पगना गांव पहुंची तो क्षेत्र की ध्याणियां नंदा की डोली से लिपट गईं। भक्तों ने डोली का भव्य स्वागत किया। अपनी आराध्य देवी से मिलने के लिए महिलाएं, पुरुष और ध्याणियों में सुबह से ही उत्साह बना था। महिलाओं ने जागरों से मां नंदा का आह्वान किया। वहीं, निजमूला घाटी के पाणा गांव में नंदा अष्टमी मेला 25 से 29 अगस्त तक संचालित होगा। मेले में नंदा जागरों की धूम रहेगी। मेला आयोजन समिति मेला आयोजन की तैयारियों में जुट गई है।
मेला समिति के अध्यक्ष शंकर सिंह फर्स्वाण, सचिव कान सिंह फर्स्वाण और कैलाश पंवार ने बताया कि मेले का शुभारंभ 25 अगस्त को भाजपा जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह रावत और बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के प्रतिनिधि मोहन सिंह नेगी करेंगे। मां नंदा लोकजात के मुख्य यात्रा पड़ाव रामणी गांव में 27 से 29 अगस्त तक नंदा देवी पर्यटन विकास मेला होगा। मेला समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह पंवार और सचिव विक्रम सिंह पंवार ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मेले में सभी जिलास्तरीय विभागों के स्टॉल स्थापित करने करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


धरातल्ला में शुरू हुआ सेलपाती महोत्सव
देवाल। बुधवार को बधाण की ईष्ट देवी मां नंदा की डोली यात्रा कोठी ग्राम पंचायत से होकर देर शाम को धरातल्ला गांव पहुंची। धरातल्ला में डोली पहुंचने पर गांव के भगवती मंदिर में तीन दिवसीय सेलपाती महोत्सव का शुभारंभ हो गया। बृहस्पतिवार को लोकजात यात्रा पूर्णा गांव, देवाल बाजार, इच्छोली, हाटकल्याड़ी होते फल्दियागांव में रात्रि प्रवास के लिए पहुंचेगी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह चेपड़ो के ग्रामीणों ने नंदा की डोली को कोठी गांव की सीमा तक विदा किया और कोठी गांव में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यहां पर कोठी, नंदकेशरी, उणी, सरकोट, चिड़िगा, देवसारी ग्राम पंचायत के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने डोली के दर्शन किए। इस मौके पर कोठी के प्रधान नंदा बल्लभ जुयाल, भुवन जोशी, पुष्कर सिंह, गौर सिंह, उमा देवी, रमेश राम, सावित्री देवी, हरी दत्त, उमेद सिंह, भुवन चंद्र, महिपाल सिंह, लोकपाल सिंह, गजेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। इसकेे बाद देवी यात्रा धरातल्ला के लिए रवाना हुई। धरातल्ला पहुंचने पर गांव में तीन दिवसीय सेलपाती महोत्सव शुरू हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें