फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोकदारों के गांव चेपड़ों पहुंची मां नन्दा राजराजेश्वरी की डोली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

थराली। मां नंदा की डोली बुटोला थोकदारों के गांव चेपड़ों पहुंचीं जहां मां की पूजा कर डोली का भव्य स्वागत किया गया। कई गांवों से लोग देवी के दर्शनों के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

मां नंदा की डोली सोमवार की रात को सूना गांव पहुंची थीं, जहां पर सूना गांव के कलाकारों ने मां नंदा के स्वागत में कई भक्तिमय कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंगलवार को मां की डोली सूना से थराली गांव दिन में भोज के लिए पहुंची, जहां पर लोगों ने मां से भेंट की। इसके बाद मां की डोली तहसील मुख्यालय राड़ीबगड़ रुकीं और इसके बाद चेपड़ों गांव पहुंची। इस अवसर पर एसडीएम चंदन सिंह डोबाल, तहसीलदार माणिक लाल भेंतवाल, नायब तहसीलदार, सुदर्शन सिंह बुटोला, राजस्व उपनिरीक्षक चंद्र सिंह बुटोला, जयकृत सिंह रावत, तोताकृष्ण जोशी, खंड विकास अधिकारी डीडी उनियाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, व्यापार संघ उपाध्यक्ष प्रेमबल्लभ देवराड़ी, भूपेंद्र सिंह, प्रदुमन सिंह गड़िया और सुरेंद्र सिंह और सिद्धार्थ सहित कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें