गोपेश्वर। शराब की दुकानों में तोड़फोड़ के मामले में लोगों पर दर्ज मुकदमे के मामले में मंगलवार को 13 लोगों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। बाद में सभी 13 लोगों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
अप्रैल माह में स्थानीय लोगों ने जगह-जगह शराब की दुकानों का विरोध किया था और दुकानों में रखी शराब की पेटियां भी नष्ट कर दी थीं। इस पर दुकान संचालकों ने थाना गोपेश्वर और चमोली में आंदोलनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामले में आंदोलनकारी नगर पालिका सभासद नवल भट्ट, सुशीला सेमवाल, दुर्गा देवी, माहेश्वरी देवी, पुष्पा पासवान, अशोक गुर्साइं, मंजू देवी, सुनील भट्ट के साथ ही नगर के 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मंगलवार को सभी 13 लोगों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया, जिन्हें मौके पर ही जमानत पर रिहा कराया गया।