कर्णप्रयाग। यहां आयोजित एक कार्यक्रम में स्वास्थ्य उपकेंद्र कनखुल की एएनएम रूकमा कंडवाल ने मीजिल्स रूबेला टीकाकरण की जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि 11 सितंबर को कपीरी पट्टी के सभी विद्यालयों और ग्राम पंचायतों में बच्चों को यह टीका लगाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों और प्रधानाचार्यों से राष्ट्रीय कार्यक्रम का प्रचार करने और कार्यक्रम में सहयोग देने का आह्वान किया।