श्रीनगर (ब्यूरो)। 10 सितंबर से शहर में कीर्तन मंडलियों की धूम रहेगी। अदिति स्मृति न्यास शहर क्षेत्र में कीर्तन मंडलियों के लिए प्रतियोगिता आयोजित कराने जा रहा है। कीर्तन प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली मंडली को 21 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
पत्रकारों से वार्ता में न्यास के सचिव गिरीश पैन्यूली ने बताया कि कीर्तन प्रतियोगिता के लिए आवेदन 1 सितंबर से शुरू होंगे। कीर्तन मंडलियों से आवेदन का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 8 सितंबर है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीम को ड्रेस कोड का पालन करना होगा। प्रतियोगिता केवल शहर क्षेत्र की कीर्तन मंडलियों के लिए आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 21 हजार, द्वितीय को 15 व तृतीय रही टीम को 11 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर संजय पांडे, अनूप बहुगुणा, दुर्गा भट्ट, संजय गुप्ता, प्रशांत कैंतुरा आदि मौजूद थे।