गोपेश्वर। शिक्षा विभाग की ओर से दशोली ब्लाक की संकुल स्तरीय शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में ब्लॉक के 19 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्राथमिक व सब जूनियर बालक व बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिताओं का शुभारंभ संकुल समन्वयक एमएस असवाल ने किया। प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग कबड्डी में नेशनल पब्लिक स्कूल ने सुबोध प्रेम विद्या मंदिर की टीम को 22-17 से पराजित किया। बालिका वर्ग में नेशनल पब्लिक स्कूल ने नालंदा पब्लिक स्कूल को 20-18 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। इस अवसर पर डीपी भट्ट, अजय कपरूवाण, एमएस कुंवर और देवेंद्र चंद्रवाल आदि मौजूद थे।