फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पर लगाया मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। ग्राम पंचायत धारकोट के एक व्यक्ति ने ग्राम प्रधान और उसके पिता पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ग्रामीण ने उप जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। धारकोट गांव के रघुवीर सिंह फर्स्वाण ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि 18 अगस्त को ग्राम प्रधान लोकेश तोपाल और उसके पिता चंदन सिंह ने घर के रास्ते में ही उसके साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि पूर्व में उसने सूचना अधिकार के तहत ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों की सूचना मांगी थी, जिससे बौखलाकर ग्राम प्रधान ने उस पर हमला किया है। इधर, ग्राम प्रधान लोकेश तोपाल का कहना है कि रघुवीर सिंह शराब के नशे में उनके घर पर आकर गाली-गलौच कर रहा था। उसे घर लौटने के लिए कहा गया, लेकिन काफी देर तक वह शोर-शराबा करने के बाद रास्ते में ही गिर गया। उन्होंने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें