फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल लेन देन के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कर्णप्रयाग। ग्राम पंचायत कालेश्वर में व्यापारियों तथा ग्रामवासियों की बैठक में डिजिटल लेन-देन को बढ़ाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। डीएम आशीष जोशी के निर्देशों पर ग्राम पंचायत कालेश्वर में महाप्रबंधक जिला उद्योग डॉ. एमएस सजवाण तथा जिला विकास अधिकारी आनंद सिंह ने भीम एप से लेन-देन का प्रशिक्षण दिया और लोगों की शंकाओं का समाधान किया। बताया गया कि इस प्रक्रिया में ग्राहक को केवल अपना 12 अंकों का आधार नंबर याद रखना होगा। डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए ग्राहक को अपना आधार नंबर, बैंक का नाम तथा फिंगर प्रिंट देना होगा। डिजिटल ट्रांजेक्शन प्रक्रिया में उपभोक्ता को किसी भी प्रकार के डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं है और न ही इंटरनेट कनेक्शन लगाने की जरूरत है। यह जरूरी नहीं है कि उपभोक्ता के पास मोबाइल फोन हो। ग्राहक दुकानदार के मोबाइल फोन से भी इस एप का प्रयोग कर सकता है। इस अवसर पर हिमाद एवं हिमोत्थान के दिवाकर पुरोहित, ग्राम प्रधान हरीश चौहान और ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर विकास बिष्ट आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें