फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की स्वच्छता का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गंगा आरती समिति की ओर से शारदा घाट पर गंगा मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गंगा तटों की स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि वह प्रतिदिन गंगा तटों की सफाई करेंगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम को शारदा घाट पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ रंगकर्मी विमल बहुगुणा ने कहा कि गंगा हमारी संस्कृति की जड़ है, लेकिन दुर्भाग्य है कि गंगा के तटों को कूड़ा दान बना दिया गया है। डा. अरविंद दरमोड़ा ने कहा कि आज भी शहर का सीवर अलकनंदा में प्रवाहित हो रहा है। नगर पालिका का ट्रेचिंग ग्राउंड भी अलकनंदा किनारे है। कार्यक्रम में गंगा आरती समिति ने गंगा आरती को भव्य तरीके से करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेमबल्लभ नैथानी, एसपी घिल्डियाल, प्रवीण भंडारी, यशोदा खंडूड़ी, सुरजी उनियाल, राजेश्वरी जोशी, वीरा गैरोला आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें