फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सितंबर की रैली में महिलाओं की होगी भागीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए चल रहे आंदोलन में महिलाओं ने भी संघर्ष का बिगुल फूंक दिया है। महिलाएं और महिला संगठनों ने 2 सितंबर को आहूत रैली मेंपूर्ण भागीदारी करने का ऐलान किया है और मांगे पूरी नहीं होने तक डटे रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एनआईटी के स्थायी परिसर निर्माण, शुद्ध पेयजल आपूर्ति और राजकीय संयुक्त अस्पताल श्रीनगर में चिकित्सकों की तैनाती की मांग के लिए आंदोलन कर रहे प्रगतिशील जनमंच (प्रजम) ने 2 सितंबर को विशाल रैली का आह्वान किया है। इस आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी तय करने के लिए प्रजम ने शुक्रवार को बीकेटीसी धर्मशाला में महिलाओं की बैठक बुलाई। बैठक में महिलाओं ने मांगों के पूरा न होने पर आक्रोश जताते हुए कहा कि आंदोलन के समर्थन में उतरेंगी और मांगे पूरी नहीं होने तक डटी रहेंगी। कहा कि उक्त तीनों मांगों के लिए उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन की भांति संघर्ष किया जाएगा। 2 सितंबर को महिलाएं इसमें भागीदारी करेंगी। बैठक मेें 12 वर्षीय आस्था ने भी विचार व्यक्त करते हुए संयुक्त अस्पताल की बदहाली पर चिंता जताई। इस मौके पर प्रजामंडल पार्टी की अध्यक्ष विमला नेगी, महासचिव रामेश्वरी नेगी, नगर पालिका सभासद रामेश्वरी देवी, मुन्नी पांडे, सुंदरी देवी, विमला कोठियाल, सुषमा थपलियाल व बसंती नेगी ने विचार रखे। अध्यक्षता भवानी रावत और संचालन विनोद मैठाणी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें